Wednesday, November 14, 2012

एक नज़्म

ये झूलता साया
साँप है
या रस्सी ?

ये जानने से पहले
क्या ये मानना होगा
के एक है
और इक नहीं है ?

क्या मानना,
       जानने की पहली शर्त है?

और जानना,
       मानने की महज़ तसदीक़ भर है?

तो उसे
जिसे जाना नहीं जाता
माना कैसे जाए?




No comments: