Saturday, October 27, 2012

कोई है?

अगर सफ़र पर निकल रहे हो
तो पीछे मुड़कर क्या देखते हो

तुम्हारे पीछे
               कोई नहीं है

अगर सफ़र पर निकल चुके हो
तो आगे बढ़ कर क्या सोचते हो

तुम्हारे आगे
                 कोई नहीं है

अगर सफ़र में ही थक रहे हो
तो जान लो ये थकन भरम है

के इस सफ़र में
                      कोई नहीं है
             

No comments: